कतर से आई खुशखबरी, 8 पूर्व नेवी अफसरों की मौत की सजा पर लगी रोक, जाने पूरा मामला?

0 386

नई दिल्‍ली: कतर से भारत के लिए गुरुवार को एक अच्‍छी खबर आई है. जासूसी के मामले में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीय पूर्व नेवी के सैनिकों की सजा पर रोक लगा दी गई है. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमने मामले में कतर की अपील अदालत के आज के फैसले पर गौर किया है, जिसमें सजाएं कम कर दी गई हैं. विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है. हम अगले कदम पर निर्णय लेने के लिए कानूनी टीम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ निकट संपर्क में हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ आज अपील अदालत में उपस्थित थे. हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. हम इस मामले को कतरी अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे. इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय और संवेदनशील प्रकृति के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.