दिल्ली में कोहरे और शीतलहर ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किलें, देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें

0 297

नई दिल्ली: दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को भी मध्यम से घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि रविवार की सुबह राजधानी में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.