शाहरुख खान की असल जिंदगी पर आधारित है, आर्यन खान की वेब सीरीज ‘स्टारडम’

0 366

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘स्टारडम’ के साथ बतौर निर्देशक बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं। ये वेब सीरीज ग्लैमर जगत के स्याह-सफेद चेहरों को सामने लाने का दावा करती है। इस वेब सीरीज को लेकर एक अंदरूनी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक इसे शाहरुख खान की रीयल स्टोरी पर बेस्ड बताया जा रहा है।

खबरों की मानें तो यह वेब सीरीज की कहानी एक दिल्ली के लड़के पर बेस्ड है, जो फिल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष के बाद बड़ा नाम कमाता है। पहली नजर में ही ये कहानी शाहरुख खान की जर्नी याद दिलाएगी।

आर्यन खान की इस वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में छह एपिसोड होंगे और इस वेब सीरीज को आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी के सहयोग से लिखा है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.