ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के CM सोरेन के प्रेस सलाहकार, अन्य स्थानों पर छापेमारी

0 442

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य में कथित अवैध खनन मामले में धन शोधन जांच के तहत बुधवार को झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय एजेंसी राज्य में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मार रही है।

सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, पूर्व विधायक पप्पू यादव, जेल विभाग के कुछ अधिकारियों और एक पुलिस कांस्टेबल के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.