दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, इन पौधों से भी होता है वास्तु दोष

0 317

नई दिल्ली: घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। वास्तु में पेड़-पौधों को घर की सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। मान्यता है कि गलत तरीके से पौधे लगाने से सकारात्मकता (पॉजिटिविटी) के बजाए घर में नकारात्मकता (नेगेटिविटी) बढ़ने लगती है। जिससे घर में अक्सर गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है। धन की तंगी का सामना करना पड़ता है और व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आते हैं। इसलिए कुछ पौधों को लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष बढ़ता है। जिससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन-हानि हो सकता है। इसलिए तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।

मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में मनी प्लांट का भी पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने के धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं।

शमी का पौधा

दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे वास्तु दोष बढ़ता है। इसलिए शमी का पौधा हमेशा पूर्व दिशा या ईशान कोण में लगाना चाहिए।

केले का पेड़

वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में केले का पेड़ लगाने से बचना चाहिए। इस पौधे को घर के अंदर भी नहीं लगाना चाहिए। घर के बाहर उत्तर या पूर्व दिशा में यह पौधा लगाना लाभकारी माना गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.