तेलंगाना में मिला 100 करोड़ के कालेधन का कुबेर, नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी

0 332

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी के ठिकानों पर बीते दिन एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की छापेमारी हुई, जिसमें अपार धन मिला है। अधिकारी शिव बालाकृष्ण के परिसरों से 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

एसीबी के अधिकारियों को बालाकृष्ण के पास से 40 लाख कैश, 2 किलो सोना, कई महंगी घड़ियां, कई महंगे स्मार्टफोन, 10 लैपटॉप और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एसीबी ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिव बालाकृष्ण तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी हैं। बालकृष्ण इससे पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में टाउन प्लानिंग के निदेशक के रूप में काम कर चुका है। अधिकारी बालाकृष्ण के पास से कई कैश गिनने की मशीनें भी मिली हैं। वहीं, उसके आवास पर कुछ ऐसे कागजात भी मिले जिसमें 4 बैंक लॉकर की भी बात सामने आई है। हालांकि, अभी अधिकारियों ने इन लॉकरों की तलाशी नहीं ली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.