मुर्गे ने बढ़ाई पंजाब पुलिस की टेंशन: कस्टडी में सुरक्षित पालना होगा- हर पेशी पर कोर्ट भी लाना होगा

0 331

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुर्गे ने बठिंडा पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, पुलिस ने बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई के कॉम्पिटिशन की सूचना पर रेड की थी। इसके बाद पुलिस ने मुर्गे को पकड़ लिया। अब मुश्किल यह है कि मुर्गा केस प्रॉपर्टी बन गया है। पुलिस को उसे हर पेशी पर कोर्ट ले जाना होगा। यही नहीं, उसे अपनी कस्टडी में रख सही ढंग से पालना भी होगा।

आपको बता दें कि यह कंपीटिशन दो दिन पहले बठिंडा के गांव बल्लुआना में हो रहा था। पुलिस ने जब रेड मारी तो दर्शक और आयोजक मौके से फरार हो गए। यहां से लड़ाई के लिए लाए इस मुर्गे को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पुलिस के मुताबिक इस केस में मुर्गा पीड़ित है, क्योंकि सरकार ने पशु-पक्षियों की प्रतियोगिताओं पर पाबंदी लगा रखी है।

ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश हैं। इसी वजह से यह मामला भी एनिमल क्रुएलिटी का है। पुलिस ने फिलहाल इस मुर्गे को किसी जानकार के पास छोड़ा है। थाने में रखने से मुर्गा अकेला होता, इसलिए किसी मुर्गे पालने वाले को ही इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.