उत्साहवर्धक है अंतरिम बजट, 2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0 278

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिम बजट को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा है कि इससे भविष्य के लिए भी और अधिक आशाएं बनती हैं। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल करने की उन्हें पूरी उम्मीद है।

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अंतरिम बजट बहुत ही उत्साहवर्धक है, इससे आगे के लिए भी और अधिक आशाएं बनती है। उन्होंने आगे कहा कि इस अंतरिम बजट से जो संकेत मिले हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था का जो आकार अभी है उसे देखते हुए उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की हो जाएगी।

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 ट्रिलियन डॉलर के पार कर जाने का भी दावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.