विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा ये बजट : PM मोदी

0 322

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भारत के भविष्य के निर्माण का बजट बताते हुए कहा है कि ये बजट विकसित भारत के चार स्तम्भ – युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का ध्यान रखा गया है। गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के मकसद से उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का अंतरिम बजट समावेशी होने के साथ-साथ इनोवेटिव भी है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है।

उन्होंने कहा कि आज जिस इनकम टैक्स की नई स्कीम की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य लोगों के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार एक बड़ा लक्ष्य तय करती है, उसे प्राप्त करती है और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करती है।

उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब उन्होंने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.