अनुराग ठाकुर ने किया दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 का आगाज, नौ हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0 282

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 का आगाज किया। दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन (Delhi Olympic Association) के द्वारा आयोजित दिल्ली ओलंपिक गेम्स का आयोजन 7 से 13 फरवरी तक किया जाएगा।

दिल्ली ओलंपिक में 45 भिन्न प्रकार के खेल 38 अलग-अलग जगहों पर खेले जाएँगे, जिसमे 9000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का खेल बजट 2014 के मुकाबले 3 गुना ज्यादा है। अकेले खेलो इंडिया को 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं। ये मामूली बात नही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र सचदेवा ने की। कार्यक्रम में पद्मश्री पहलवान योगेश्वर दत्त, भारतीय नेटबॉल टीम की पूर्व कप्तान प्राची तहलान खिलाड़ियों का मनोबल बड़ाने के लिये उपस्थित रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में कुलदीप वत्स (अध्यक्ष), राकेश गुप्ता (महामंत्री), सरोज शर्मा (कोषाध्यक्ष), संजीव शर्मा (उपप्रधान) भी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.