भारत और भूटान के बीच मित्रता को प्रगाढ़ करेंगे प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे

0 293

नई दिल्ली : भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे भारत और भूटान के बीच मित्रता को प्रगाढ़ करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे गुरुवार को भारत पहुंचेंगे । जनवरी 2024 में पदभार ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री 14-18 मार्च तक पहली विदेश यात्रा पर आएंगे। पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई भारतीय गणमान्य व्यक्ति पीएम टोबगे से मुलाकात करेंगे। भारत आने के बाद पीएम टोबगे मुंबई के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने अपनी तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “भूटान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा दोनों देशों को यह अवसर उपलब्ध कराएगा कि वो पारस्परिक प्रगति की समीक्षा कर सकें, ताकि भूटान और भारत के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हो सकें।”

प्रधानमंत्री टोबगे के साथ विदेश और विदेश व्यापार मंत्री, ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्री और भूटान की शाही सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। भारत और भूटान के बीच सभी स्तरों पर विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित मित्रता और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.