बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन

0 397

नोएडा । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे।

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने छात्र हितों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया।

वे बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए।

रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण, बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.