एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे वकील

0 322

ग्रेटर नोएडा । यूट्यूबर एल्विश यादव केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है। हड़ताल होने की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी।

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव से सोमवार को उसके पिता और वकीलों ने मुलाकात की। एल्विश यादव के साथ-साथ कई और लोग भी नोएडा पुलिस के रडार पर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात नोएडा पुलिस कह रही है।

सूत्रों की मानें तो इसमें हरियाणवी गायक फजलपुरिया का नाम भी शामिल है। रविवार शाम को कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश को जेल भेजा गया था। उसे 24 घंटे तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया। एनडीपीएस की धारा ही अब एल्विश के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह वह धारा है जिनमें बेल काफी मुश्किल से मिलती है।

दूसरी तरफ एल्विश के दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उसके फैंस के नाम पोस्ट कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, हौसला रखो।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.