Power Cut in Delhi : भारत में बढ़ता जा रहा बिजली संकट, क्या 46 डिग्री की प्रचंड गर्मी इसकी वजह

0 779

Power Cut in Delhi  : देश के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है । पारा अप्रैल माह में ही 46 डिग्री से पार चला गया है । आगे के कुछ हफ्तों में तापमान बढ़ चुका है । ऐसे में ऊर्जा संयंत्रों पर ज्यादा से ज्यादा बिजली उत्पादन पर भारी असर पड़ रहा है ।

वहीं बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है । घटों तक बिजली का ब्लैकआउट होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है । हाल के दिनों में यह समस्या और ज्यादा तेज हो सकती है ।

इन दिनों देश के अधिकतर राज्य बिजली कटौती का सामना कर रहे है । जैसे -जैसे गर्मी चरम पर आएगी , बिजली की मांग बढती जाएगी । बता दें कि देशभर में अनेक स्थानों पर अप्रैल में सर्वकालिक रूप से तापमान उच्च स्तर पर रहा है और पारे का स्तर 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है ।

रूस-यूक्रेन युद्ध असर देश में बिजली के उत्पादन पर भारी असर पड़ रहा है . क्योंकि ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी है . बिजली संयंत्रों के लिए रखे कोयले के भंडार भी धीरे-धीरे खतम हो रहे है । भारत में रीन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी के चेयरमेन सुमंत सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक कठिन स्थिति बन रही है. पूरी गर्मी एक परेशानी बन सकती है ।

ऊर्जा नीति संबंधी सुझाव देने वाली संस्था ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताते है “अगर कोयले का भंडार इस तरीके से कम होता रहा , तो हमें पूरे देश में बिजली संकट का भारी सामना करेगा । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि भारत के 28 राज्यों में से कम से कम 16 राज्य दिन में दो से 10 घंटे बिजली गुल से दिक्कत का सामना कर रहे है ।

ये भी पढ़े – Koffee with Karan:नहीं लौटेगा, करण जौहर ने इमोशनल नोट के साथ किया ऐलान

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.