Mohini Ekadashi 2022:कब है मोहिनी एकादशी 2022 , जाने तिथि और विधि

0 1,158

Mohini Ekadashi 2022:वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी का व्रत 12 मई गुरुवार को रहेगा. सभी एकादशी में मोहिनी एकादशी के व्रत का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार महीने में दो एकादशी तिथि होती है। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं। लेकिन अधिकमास वर्ष में कुल 26 एकादशी तिथि होती है। हिंदू धर्म से जुड़े सभी व्रतों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और मोहिनी एकादशी व्रत का सभी एकादशी में विशेष महत्व है. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोहिनी एकादशी का व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

Also Watch:-Mohini Ekadashi 2022 Date | कब है मोहिनी एकादशी 2022 | Mohini Ekadashi Vrat 2022 Date Time Muhurat

यह भी पढ़े:Bulldozer Tyre Bursts:हवा भरते समय बुलडोजर का टायर फटा, 2 की मौत

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.