Bulldozer Tyre Bursts:हवा भरते समय बुलडोजर का टायर फटा, 2 की मौत

0 971

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक वाहन कार्यशाला में बुलडोजर के टायर में हवा भरते समय फटने (Bulldozer Tyre Bursts) से दो लोगों की मौत हो गई।

रायपुर के सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र में 3 मई को हुई यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद (Bulldozer Tyre Bursts) हो गई।

वीडियो फुटेज में एक कर्मचारी को बड़े टायर में हवा भरते हुए दिखाया गया है। एक और आदमी आता है और हवा की मात्रा की जांच करने के लिए टायर को दो बार दबाता है, जिससे विस्फोट होता है ।

दृश्यों से पता चलता है कि शक्तिशाली विस्फोट में दोनो उड़ गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टायर फटने की घटना में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले दोनों मजदूरों की मौत हो गयी और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

 

यह भी पढ़े:Clashes between two groups in Delhi:दिल्‍ली में फिर हुए दंगे , दंगे की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू, 20 से ज्यादा लोग हिरासत में

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.