CM केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, इस मामले की कर रही जांच

0 304

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंच गई है. माना जा रहा है कि टीम यहां सीएम अरविंंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी गई थी. दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा दो सप्ताह में ईडी से जवाब देने को कहा था.

हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दिए जाने के इनकार के बाद देर शाम ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची. टीम से ईडी के 8 से 10 अधिकारी हैं, माना जा रहा है कि टीम पहले सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. टीम के पहुंचने के बाद से केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी दिल्ली सीएम आवास के बाहर मौजूद हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.