प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, नव संवत्सर की भी बधाई दी

0 273

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि और नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है। जय माता दी!’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन! देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति…’

पीएम मोदी ने लोगों को नव संवत्सर की भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.