Govinda:CM योगी के मुरीद हुए, अभिनेता व पूर्व कांग्रेस के सांसद गोविंदा

0 832

बॉलीवुड फिल्म स्टार गोविंदा (Govinda) रविवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वह यहां एक कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। यह कंपनी बिहार की है, लेकिन इसने अपना नया प्लांट उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लगाया है। यहां पहुंचे गोविंदा को देखने उनके सैकड़ों फैंस पहुंचे.

रविवार को जब फिल्म अभिनेता गोविंदा अपने निर्धारित कार्यक्रम के चलते पहुंचे तो बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे. बाराबंकी पहुंचे गोविंदा ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के नए प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट के उद्घाटन के बाद फिल्म स्टार गोविंदा ने कहा कि इस प्लांट की स्थापना से राज्य के युवाओं को काफी फायदा होगा. यहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

गोविंदा (Govinda) ने की सीएम योगी की तारीफ
गोविंदा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में व्यापारियों के लिए राज्य का माहौल काफी अच्छा हो गया है. इसी का नतीजा है कि हर कोई आगे बढ़कर यूपी में अपने नए प्लांट लगा रहा है.

गोविंदा (Govinda) ने कहा कि बाराबंकी जिले में नया प्लांट लगने से यहां के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को नया रोजगार मिलेगा. वहीं कंपनी के अधिकारियों ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार में व्यापारियों के लिए राज्य का माहौल बेहद आसान हो गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल बिहार से बेहतर है. जिस तरह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार में विकास कर रहे हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी यहां काफी विकास कर रही है.

 

यह भी पढ़ें:UP Promotions Rules:योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,अब यूपी में सरकारी कर्मचारियों को पांच साल पर मिलेगा प्रमोशन.

रिपोर्ट – रूपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.