यूपी में दो पुलिसकर्मी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले

0 319

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक किराए के मकान से एक महिला समेत दो कांस्टेबलों के शव बरामद किए गए।

शव मंगलवार शाम महिला पुलिसकर्मी के घर में पाए गए। कांस्टेबल का शव छत से लटका हुआ मिला, जिसकी पहचान मथुरा निवासी राजेश (32) के रूप में हुई, जबकि महिला कांस्टेबल का शव बिस्तर पर पड़ा था।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीसीपी दीपक भूकर ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला है कि एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात राजेश मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आए थे।

पुलिस की एक टीम महिला के किराए के मकान पर गई, लेकिन बार-बार बुलाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उन्हें शव मिले।

महिला कांस्टेबल कानपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश शादीशुदा था और महिला कांस्टेबल का करीबी दोस्त था। करीब 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल टूरिस्ट थाने में तैनात थी और अकेली रह रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.