ज्यादा तरबूज खाने से होंगे कई नुकसान

0 306

नई दिल्ली : तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, यह सब तो हम जानते हैं। लेकिन क्‍या इसे खाने के नुकसान के बारे में आप जानते हैं। तरबूज के साइड इफेक्‍ट से बचने के ल‍िए एक एक व्यक्ति को एक दिन में 200 ग्राम तरबूज यानी तीन बड़ी स्लाइस खाना पर्याप्त होता है। तरबूज की ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

डायरिया- तरबूज में 90 फ़ीसदी पानी होता है और फाइबर भी खूब ज्‍यादा होता है। इसे ज्‍यादा खाने से दस्त, सूजन, पेट फूलने जैसी शिकायत होती है। तरबूज में सॉर्बिटोल नाम का एक शुगर कंपाउंड होता है जो दस्‍त और उल्‍टी की और ब्‍लोटिंग की वजह बन सकता है।

लि‍वर में सूजन- ज्‍यादा शराब पीने वालों को तरबूज नहीं खाना चाह‍िए। तरबूज में मौजूद लाइकोपिन शराब के साथ रिएक्शन करके लिवर में सूजन की शिकायत करता है।

हार्ट प्रॉब्लम- तरबूज खूब पोटेशियम होता है। ये इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। जरूरत से ज्यादा पोटैशियम का सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम हो सकती हैं।

ओवर हाइड्रेशन- ज्यादा तरबूज खाने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी में सोडियम की मात्रा कम होने लगती है। शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जो पैरों में सूजन कमजोरी किडनी की समस्या पैदा कर सकता है।

डायबिटीज- ज्यादा तरबूज खाने से ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगी के इसे ज्‍यादा खाने से बचना चाह‍िए। डायबिटीज़ के मरीज तरबूज खाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.