युवक की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने जा रहे थे आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़े

0 302

उदयपुर। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने रामपुरा—सीसारमा रोड पर एक कार से शव बरामद किया। एक दिन पुराने शव को लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक दिन पहले ली गई बाइक नहीं लौटाने पर उस युवक को इतना मारा की कि उसकी जान निकल गई। युवक की मौत के बाद आरोपियों ने उसका शव अपनी कार की डिक्की में डाल लिया और शव ठिकाने लगाने की जुगत में जा रहे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृृतक की पहचान मध्यप्रदेश मूल के भिंड निवासी कोमल मौर्य(26) पुत्र श्यामलाल जाटव के रूप में की है। वह यहां झाड़ोल स्थित ससुराल में रहकर मकान—दुकानों में रंगाई—पुताई का काम करता था। पिछले दिनों उसने रामपुरा निवासी सोहेल खान नामक युवक से एक बाइक ली थी। गत 18 अप्रेल को सोहेल ने कोमल को अपने मित्र के घर बुलाया तथा उसे बाइक नहीं लौटाने पर धमकाया था। अगले दिन 19 अप्रैल को सोहेल ने अपने मित्र आजाद शेख, महेन्द्र तेली, शाहरूख और राकेश लोहार के साथ मिलकर कोमल के साथ इस कदर मारपीट की, जिसमें उसकी जान चली गई। उसकी मौत के बाद पांचों युवक घबरा गए। वह उसकी लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे।

कोमल की लाश उन्होंने अपनी कार की डिक्की में डाल ली थी। वह उस लाश को ठिकाने लगाने के लिए रामपुरा—सीसारमा रोड की ओर जा रहे थे कि पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि एक दिन पुरानी लाश होने से उसमें बदबू आने लगी थी। पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.