आज पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है, योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

0 411

शिवपुरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अशोकनगर में योगी ने कहा, “2014 के पहले आतंकी विस्फोट होते थे, आज पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान (Pakistan) सफाई देता है।” उन्होंने कहा, “यूपी में राम लला का मंदिर बना और वहां के माफिया भी राम नाम सत्य की यात्रा पर चले गए।”

योगी ने कहा कि एमपी में सभी 29 सीटों पर कमल खिलने वाला है। “आपने खजुराहो देख लिया है, इंदौर से तो इसकी शुरुआत हो चुकी है।” सभा में सिंधिया ने कहा, “आज किसानों को हर साल 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। हमने 2020 में सरकार नहीं बदली होती तो ये मिल रहे होते क्या। बताओ सरकार बदलकर ठीक किया कि नहीं।” योगी शहर की एचडीएफसी चौराहे से लगभग 1 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले थे। अंतिम समय में रोड शो को कैंसिल किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.