पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

0 374

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक नाबालिग द्वारा चलायी जा रही तेज रफ्तार लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है।

पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी विजय कुमार मगर ने कहा, “कल रात पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।” पुणे के सीपी ने कहा, “आरोपी के पिता और किशोर आरोपी को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करीब सवा तीन बजे कल्याणी नगर में हुई और 17 वर्षीय कार चालक के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। कल्याणी नगर के एक भोजनालय में पार्टी के बाद दोस्तों का समूह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार लक्जरी कार ने मोटरसाइकिलों में से एक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइल सवार दो लोग गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग से टकरा गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें लोगों के एक समूह को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे चालक की पिटाई करते देखा गया। यरवदा पुलिस थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.