तांबे की वस्तुओं को घर में रखने से ग्रह दोषों से मिलता है छुटकारा

0 334

नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में तांबे को एक महत्वपूर्ण धातु माना जाता है जो कई ग्रहों और राशियों से जुड़ा होता है। तांबे की वस्तुओं को घर में रखने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में तांबे को एक शुभ धातु माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है। वहीं कई लोग किसी भी धातु से बनी चीज को किसी भी दिशा में रख देते हैं। जिससे उन्हें अशुभ परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर की किस दिशा में तांबे के वस्तु रखना शुभ माना जाता है। जिससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

तांबे के किसी भी वस्तु को घर की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा सूर्य देवता की दिशा मानी जाती है, और तांबा भी सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, पूर्व दिशा में तांबे की वस्तुएं रखना उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। इस दिशा में तांबे का सूर्य, दीपक या कलश रख सकते हैं।

घर की ईशान कोण दिशा में तांबे की चीजें रखने से लाभ हो सकता है। बता दें, ईशान कोण दिशा देवताओं और ज्ञान की दिशा मानी जाती है। ईशान कोण में तांबे की वस्तुएं, जैसे कि तांबे का पिरामिड, श्री यंत्र, रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को शांति भी मिलती है।

उत्तम-पश्चिम दिशा धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तांबे की वस्तुएं, जैसे कि तांबे का कलश, लक्ष्मी जी की मूर्ति, या तांबे का दीपक रखने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि देवता की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तांबे का दीपक, कलश, या तांबे का यंत्र रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है।

अगर आप घर में तांबे के वस्तु रख रहें हैं, तो दिशा के बारे में विस्तार से जानें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.