छत्तीसगढ़ में बारूद की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 12 लोगों की मौत- बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

0 326

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 10 से 12 लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। हादसे में घायल लोगों को रायपुर एम्स और नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। बता दें कि यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी के पास हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.