नेपाल में पीरियड्स के समय महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की चार दिन सड़क पर नहीं लगेगी ड्यूटी

0 294

काठमांडू : नेपाल के गृह मंत्रालय ने पीरियड्स के दौरान महिला ट्राफिक पुलिस वालों को चार दिन तक सडक पर ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है। नेपाल में मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस पर यह फैसला सार्वजनिक लिया गया है।

इस फैसले की जानकारी खुद गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट पर गृहमंत्री रवि लामिछाने ने लिखा है कि आज से महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उनके पीरियड्स के समय चार दिनों तक सड़क पर ड्यूटी नहीं देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने लिखा कि गणतंत्र दिवस पर महिला सम्मान के लिए इससे बड़ा फैसला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ट्रैफिक के समय स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी।

काठमांडू के अधिकांश व्यस्त चौक चौराहों पर महिला सिपाही को ड्यूटी पर लगाया जाता है। काठमांडू में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी है और काठमांडू के अति व्यस्त चौराहों पर पूरा दिन सिर्फ महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाती है। पीरियड्स के समय महिला पुलिसकर्मियों को दिन भर खड़े रहने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.