जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत

0 233

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया, “जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया।

इस दौरान बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए।” बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.