अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की मां मारिया रॉबिन्सन का निधन

0 296

वाशिंगटन: अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की मां मारियां शील्ड्स रॉबिन्सन का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थी। वह अपने दामाद बराक ओबामा के राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके परिवार के साथ ‘व्हाइट हाउस’ में ही रही थीं। ‘व्हाइट हाउस’ अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय है। मिशेल ओबामा और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक बयान जारी कर रॉबिन्सन के निधन की जानकारी दी।

रॉबिन्सन के पति का निधन पहले हो चुका है। रॉबिन्सन जीवनभर शिकागो में रही और 2009 में अपनी नातिन मालिया तथा साशा की देखभाल करने के लिए ‘व्हाइट हाउस’ आयी थीं। उनका जन्म 30 जुलाई 1937 को शिकागो में हुआ था। उन्होंने 1960 में शादी की और अपने बच्चों की शिक्षा को काफी महत्व दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.