Elon Musk का बड़ा एक्शन, भारत में दो लाख से अधिक खातों पर लगाया प्रतिबंध

0 328

नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से अधिकतर बाल यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे। उथल-पुथल से गुजर रहे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर 967 खातों को भी हटा दिया। कुल मिलाकर, एक्स ने 230,892 खातों पर प्रतिबंध लगाया।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में यूजर्स से 17,580 शिकायतें मिलीं। खाता निलंबन की अपील करने वाली 76 शिकायतों पर कंपनी ने कार्रवाई की। कंपनी ने कहा, “हमें इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान खातों के बारे में सामान्य प्रश्नों से संबंधित 31 अनुरोध प्राप्त हुए।”

भारत से सबसे अधिक शिकायतें प्रतिबंध से बचने (6,881) के बारे में थीं, इसके बाद घृणित आचरण (3,763), संवेदनशील वयस्क सामग्री (3,205) और दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (2,815) के बारे में थीं। 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच, एक्स ने देश में 1,84,241 खाते प्रतिबंधित किए। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,303 खाते भी बंद किए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.