बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

0 408

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद 2 आतंकी जंगल की ओर भाग गए। कई घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। दूसरे आतंकी की तलाश के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अरागाम इलाके में 13 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के एक दल ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आतंकियों के बीच मुठभेड़ कि घटना जंगल वाले इलाके में हुई है। घाटी में पिछले कई दिनों से आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों भरी बस में हमला कर दिया था। इस आतंकी घटना में 10 लोगों की जान चली गई थी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा जिले में भी आतंकियों ने कई हमला किए। इन आतंकी घटनाओं के बाद से सुरक्षाबलों की टीम पूरी तरह से अलर्ट है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुखों के साथ दिल्ली में बैठक की। कई घंटों चली हाई लेवल बैठक के बाद घाटी में आतंकियों को सफाया करने के निर्देश दिए गए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कल हुई बैठक के बाद सुरक्षाबल के जवान घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान तेज करने वाले हैं। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ज्यादा सख्त कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.