लद्दाख में 5 जवान हुए शहीद, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने व्यक्त किया दुख

0 279

नई दिल्ली : लद्दाख के श्योक नदी में जलस्तर के बढ़ जाने के कारण 5 जवान शहीद हो गए हैं। दरअसल शुक्रवार की रात से लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास चल रहा था। इसमें भारतीय सेना के T-72 टैंक का अभ्यास चल रहा था। उसी दौरान दो टैंक एक साथ श्योक नहीं को पार कर रहे थे। नदी को पार करने के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान एक टैंक तो किसी तरह निकल गया, लेकिन दूसरा टैंक श्योक नदी के अंदर ही फंस गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख में श्योक नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण टी-72 टैंक के डूब जाने से पांच सैनिकों की मौत होने पर शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लद्दाख में टी-72 टैंक को नदी पार कराते समय एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) सहित भारतीय सेना के पांच बहादुरों की मौत होने की घटना से बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दर्दनाक त्रासदी के चलते जान गंवाने वाले सेना के जवानों के परिवारों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। देश दुख की इस घड़ी में अपने बहादुर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को एकजुट होकर सलाम करता है।’’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.