कुशीनगर में पत्नी ही निकली पति की कातिल, पति की शराब की लत से परेशान होकर किया कत्ल

0 279

कुशीनगर। एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। बढ़ते कर्ज और पति की शराब की लत से परेशान होकर, महिला ने अपने पति पर सात बार हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद, किसी को शक न हो, इसलिए वह घर से बाहर चली गई और कुछ घंटों बाद लौटकर पति की मौत का नाटक किया।

कुशीनगर के परसौनी खुर्द गांव में 9 अगस्त को एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। कुबेरस्थान पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रामआशीष के रूप में हुई, जो कबाड़ का काम करता था। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, लाखों का कर्ज उसके सिर पर था, और वह शराब का आदी हो चुका था।

पुलिस शुरू में हत्या की वजह और संभावित आरोपियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी थी। जांच के दौरान, पुलिस को मृतक की पत्नी, सुशीला देवी, पर शक हुआ क्योंकि वह बार-बार पुलिस को गलत जानकारी दे रही थी। जब पुलिस ने सुशीला देवी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। सुशीला ने बताया कि रोज-रोज के विवाद, मारपीट और कर्ज के दबाव ने उसे यह घातक कदम उठाने पर मजबूर किया। 9 अगस्त की रात को दोनों के बीच इसी विषय पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान, सुशीला ने पहले लोहे की रॉड से अपने पति पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। लेकिन जब रामआशीष की मौत नहीं हुई, तो उसने प्लास्टिक के पाइप से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सभी हथियारों को बरामद कर लिया है और इस हृदयविदारक घटना का खुलासा किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.