PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज से की बात, क्वाड समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0 345

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से बात की। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग का जायजा लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि अभी हाल ही में पीएम मोदी ने यूरोपिय देश पोलैंड और यूक्रेन का दौरा कर भारत लौटे हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “अपने दोस्त एंथनी अल्बनीज से बात करके खुशी मिली। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग का जायजा लिया।” बता दें कि क्वाड चार देशों भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सुरक्षा समूह का संवाद है। साल 2007 में जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे ने इसका विचार दिया था और साल 2017 में क्वाड गठन किया गया। माना जाता है कि चीन के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए क्वाड का गठन किया गया है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण।” देशभर में आज कृष्णजन्माष्टमी की धूम है। मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भारी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस खास मौके पर मथुरा में पूजा-अर्चनी की। बता दें कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.