US: रक्षा क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने पर एंडस-एक्स सम्मेलन, भारत-अमेरिका के रक्षा नीति निर्माता जुटेंगे

0 269

वाशिंगटन : इंडस-एक्स (Andes-X) के दो दिनी शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण भारतीय समयानुसार मंगलवार को शुरू होगा, जिसमें भारत-अमेरिका रक्षा नवाचार में साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार करेंगे। ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) के मुताबिक, भारत-अमेरिका ‘डिफेंस एक्सिलरेशन इकोसिस्टम’ (इंडस-एक्स) शिखर सम्मेलन 9-10 को कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में स्टैनफोर्ड विवि में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में वाशिंगटन और नई दिल्ली के प्रमुख रक्षा नीति निर्माता भी जुटेंगे और रक्षा नवाचार क्षेत्र को आगे बढ़ाने में निजी पूंजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सह-उत्पादन और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी और भारतीय नेताओं के बीच चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा। इंडस-एक्स की शुरुआत गत वर्ष 21 जून को पीएम नरेन्द्र मोदी के वाशिंगटन राजकीय दौरे पर अमेरिकी और भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.