CM आतिशी का बड़ा ऐलान, आज से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद

0 820

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) में प्रदूषण (Pollution) बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) लागू करने की घोषणा हो गई है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार पहुंचने से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi) ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों (Primary School closed) को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं (Online Classes) आयोजित की जा सकती हैं। आतिशी (Atishi) ने एक्स (X) पर इसकी घोषणा की है।

बता दें कि GRAP में कुल चार चरण होते हैं, जो मध्यम से लेकर गंभीर प्रदूषण स्तर के अनुसार बढ़ते सख्त उपाय लागू करते हैं। GRAP 3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान – स्टेज III) एक वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रोटोकॉल है, जिसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट के दौरान लागू किया जाता है।

स्टेज III में जब एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी (AQI 401-450) में पहुंचता है तो विशेष प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। ये प्रतिबंध वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.