बीजेपी-कांग्रेस का ‘गठबंधन’, एक रुपए में बन गई सरकार! जिंदगी भर निभाएंगे साथ

0 251

नागौर: भारतीय राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां शुरुआत से एक-दूसरे की विरोधी रही हैं. दोनों पार्टी एक-दूसरे को हराकर सत्ता में आने की कोशिश करती रहती है. पार्टी के नेता एक-दूसरे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते रहते हैं. कह सकते हैं कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन है. ऐसे में अगर इन दो पार्टियों के परिवार में रिश्ता हो जाए तो लोगों के बीच इसकी चर्चा होना लाजमी है.

इन दिनों नागौर में हुई एक शादी इसी वजह से चर्चा में है. यहां दूल्हे के पिता बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं तो दुल्हन कांग्रेस विधायक की बहन है. इस कारण लोग इस शादी को बीजेपी-कांग्रेस का गठबंधन बता रहे हैं. शादियों के इस सीजन में इस शादी की आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चा है. इस चर्चा की एक और वजह है. वो है शादी में दिया गया दहेज़.

नागौर के पास स्थित कुचामनसिटी के नजदीक मकराना तहसील में ये अनोखी शादी हुई. दुल्हन का भाई परबतसर सीट से कांग्रेस विधायक है. रामनिवास गावड़िया ने अपनी बहन की शादी जिससे तय की, उस दूल्हे के पिता बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके माधोराम चौधरी हैं. लोगों में इस शादी को लेकर काफी उत्सुकता थी. आपको बता दें कि दुल्हन त्रिशला भी छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकी है. साथ ही वो खुद की कॉस्मेटिक कंपनी भी चलाती है. वहीं दूल्हा प्रदीप कुमार राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट है.

ये शादी लोगों के बीच एक और कारण से चर्चा में रही. लोगों को लगा कि दो पार्टियों के बीच हुए इस संबंध में अच्छे-खासे दहेज़ का लेन-देन किया जाएगा. लेकिन सभी तब हैरान हो गए जब इस शादी में दूल्हे ने सिर्फ एक रुपए और नारियल का शगुन लिया. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से काफी कैश दिया जा रहा था. लेकिन दूल्हे ने उसे लेने से मना कर दिया. दूल्हे के इस फैसले ने सभी को उसकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.