भारतीय नौसेना के साथ सुमद्र में बड़ा हादसा! 11 को बचाया गया, क्रू के 2 सदस्य लापता

0 449

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का एक जहाज गोवा तट से 13,70 समुद्री मील दूर क्रू के साथ मार्थोमा नामक मछली पकड़ने वाले जहाज से टकरा गया। भारतीय नौसेना द्वारा तुरंत खोज तथा बचाव प्रयास शुरू किए गए और अब तक 11 चालक दल को बरामद किया जा चुका है। शेष दो की तलाश और बचाव के प्रयास जारी हैं। भारतीय नौसेना ने बताया कि बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त संपत्तियों को क्षेत्र में भेज दिया गया है।

इससे पहले इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज ने 17 नवंबर को सात भारतीय मछुआरों को बचा लिया था। पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी का जहाज पीएमएस नुसरत इन मछुआरों को जबरदस्ती अरेस्ट करके अपनी सीमा पर ले जा रहा था। यानी भारत और पाकिस्तान सीमा के पास से इन मछुआरों को पकड़ रहा था। 17 नवंबर 2024 की दोपहर साढे़ तीन बजे भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजी अग्रिम के पास वहां से एक इमरजेंसी कॉल आया।

ये एक डिस्ट्रेस कॉल थी यानी सहायता के लिए बुलावा। ये कॉल भारतीय फिशिंग बोर्ट काल भैरव की तरफ से आई थी। जो नो फिशिंग जोन के पास मछली पकड़ रहा था। इसे पाकिस्तानी जहाज ने इंटरसेप्ट कर रोक लिया। उसके बाद उस पर मौजूद सात मछुआरों को पकड़कर वो पाकिस्तान ले जाने का प्लान कर रहे थे। लेकिन आईसीजी की अग्रिम ने फुल स्पीड में जाकर पाकिस्तानी जहाज नुसरत को रोका।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.