अफ्रीकी देश में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से 25 लोगों की मौत की आशंका

0 916

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नाव के पलटने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। अधिकारियों की ओर से रविवार को इस बात की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि नाव डूबने के कारण हुए इस हादसे में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

कहां हुआ हादसा?
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया से दर्दनाक हादसा शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई। बताया गया है कि एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिस कारण ये हादसा हुआ। हादसे में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा
नाइजीरिया के नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने इस घटना को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने हादसे के बाद खोज और बचाव कार्य जारी हैं। हालांकि, ये काम सीमित है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज़्यादातर इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा है। इब्राहिम हुसैनी ने ये भी कहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.