लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

0 217

नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ तीन चरण बाकी हैं, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक के बेटे और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस नेता और महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी समेत कई कांग्रेसी भी बीजेपी में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम चंपारण सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराज असीतनाथ तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह विजय शंकर दुबे भी महाराजगंज सीट टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, जिससे सत्यम दुबे काफी नाराज थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.