पानीपत जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं; डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

0 20

पानीपत: चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही नई कोच लेकर जाने वाली ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा। घटना करीब 8 बजे पानीपत जंक्शन पर हुई। धुआं दिखाई देते ही लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू की।

इंजन में तकनीकी खराबी से फेल हुई गाड़ी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इंजन के सर्किट में खराबी के कारण धुआं निकला था। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति की जांच के बाद पुष्टि की कि मामला गंभीर नहीं है। हालांकि, तकनीकी खराबी के चलते इंजन फेल हो गया और ट्रेन को आगे नहीं ले जाया जा सका।

प्लेटफार्म नंबर एक पर डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

इंजन में खराबी आने के कारण नई कोच लेकर जा रही ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक पानीपत जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। ट्रेन के रुकने से स्टेशन पर रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ।

दूसरे प्लेटफार्म से जारी रखा गया ट्रेनों का संचालन

रेलवे ने परिचालन को पूरी तरह बाधित होने से बचाने के लिए दूसरी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लिया। इससे अन्य ट्रेनों का संचालन जारी रखा गया और यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया।

दूसरा इंजन पहुंचने के बाद रवाना होगी ट्रेन

स्टेशन अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरा इंजन रास्ते में है और उसके पहुंचने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा। घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम इंजन की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.