ओडिशा के संबलपुर में एक बोरवेल में फंसे नवजात को बाहर निकाला गया, 10 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

0 474

भुवनेश्वर/संबलपुर: ओडिशा के संबलपुर में उपयोग में नहीं लिए जा रहे एक बोरवेल में मंगलवार को एक नवजात फंस गया था। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बच्चे को एंबुलेंस से संबलपुर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। रंगाली के लारीपाली गांव में इस एंबुलेंस को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था। पुलिस के अनुसार बोरवेल में फंसे नवजात बच्चे को लेकर किसी ने दावा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फुट गहरा है। पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला।

इससे पहले, अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा था कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंडाला डावरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि लड़का करीब 20 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था। अधिकारी ने कहा, मशीनों की मदद से एक समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, लेकिन चट्टानी इलाका होने के कारण बचाव में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला। उपयोग में नहीं लाया जा रहा यह बोरवेल गांव के निकट वन में है। पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया।

पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसे इसमें फेंका होगा। स्थानीय लोगों को संदेह है कि कोई बच्चे को बोरवेल के अंदर फेंककर चला गया होगा। संबलपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रदीप साहू ने कहा, ‘‘बचाव अभियान शुरू हो गया है तथा बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ओडीआरएएफ की टीम ने उसके समानांतर एक गड्ढा खोदा है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.