रामलीला मेले में लगे झूले में अचानक उतरा करंट, युवक की तड़प-तड़पकर मौत

0 411

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिला स्थित थाना भोजीपुरा क्षेत्र में रामलीला मेले के लगे झूले में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीपलसाना चौधरी में लगे मेले का बुधवार को समापन था। मेले में देर रात कंचनपुर बस्ती निवासी शिव कुमार उर्फ सनी (22) दोस्तों के भी साथ आया था। वहां सभी लोग झूला झूल रहे थे। अचानक झूले में करंट आ गया , उस समय करीब 15 लोग झूले पर सवार थे।

करंट लगते ही शिवकुमार जमीन पर गिर गया। अन्य सभी को हल्का करंट लगा था। मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता शिवकुमार मौत हो गई। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज एसआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही शिवकुमार के परिजन पहुंच गए। इसी दौरान झूला संचालक फरार हो गया। कई दुकानदार दुकानें बंद करके भागने लगे। एसआई मोदी सिंह ने बताया कि पुलिस घटना करंट उतरने संबंधी मामले की जांच कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.