यूपी में बसपा नेता याकूब कुरैशी की पत्नी, दो बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

0 402

मेरठ । उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता याकूब कुरैशी की पत्नी और उनके दोनों बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हापुड़ रोड पर कुरैशी के द्वारा अवैध तरीके से मीट फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। 31 मार्च को छापेमारी कर फैक्ट्री के अंदर से पुलिस ने पांच करोड़ की कीमत का 2,000 क्विंटल मीट बरामद किया था।

मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मामले में संबंधित क्षेत्राधिकारी और खरखौदा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

मामले में याकूब कुरैशी, संजीदा पत्नी याकूब कुरैशी, इमरान कुरैशी, फिरोज कुरैशी, मोहित त्यागी, फैजाब और मुजीब पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस खत्म होने के बावजूद इसे संचालित किया जा रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.