मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बार सभी मंत्रियों संग बैठक करेंगे सीएम योगी, विभागों के बंटवारे पर टिकी नजरें

0 24

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सभी मंत्रियों के साथ पहली अहम बैठक करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी बैठक के दौरान मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है।

वैश्विक हालात और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर रहेगा फोकस
सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, ऊर्जा बचत और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा हो सकती है। सरकार आने वाले समय में संसाधनों के बेहतर उपयोग और सादगी को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।

मंत्रियों के काफिलों में भी घटेगी वाहनों की संख्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खुद के साथ-साथ मंत्रियों के काफिलों में शामिल वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ईंधन की खपत कम करने के लिए पीएनजी, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के ज्यादा इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।

वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने सरकारी बैठकों और कॉन्फ्रेंस को ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर भी बल दिया है। माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा जाएगा। सरकार इसे जिम्मेदार प्रशासन और संसाधनों के संतुलित उपयोग के रूप में पेश करना चाहती है।

विधानसभा चुनाव को लेकर भी मिल सकते हैं निर्देश
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री मंत्रियों को जनता के बीच सक्रिय रहने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारकर जनता तक सीधा संदेश पहुंचाया जाए।

60 सदस्यों वाला हुआ मंत्रिमंडल
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 60 मंत्री शामिल हो चुके हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.