सगाई के बाद प्रेमी जोड़े की शादी में सरहद बनी दीवार, भारत सरकार से वीजा देने की गुहार, जाने पूरा मामला

0 116

बटाला। सगाई कर चुके प्रेम जोड़े की शादी के बीच भारत और पाकिस्तान की सीमा दीवार बन गई है। गत चार वर्षों से दोनों प्रेमी और उनके परिवार शादी के लिए वीजा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वीजा नहीं मिल रहा है। बटाला के नमन लूथरा और पाकिस्तान के लाहौर के समनाबाद में रहने वाली शहनील ने 2016 में अपने परिवारों की रजामंदी से सगाई की थी। इसके बाद 2018 में शहनील भारत आई थी। शादी की बात फाइनल हुई, लेकिन उसको वीजा नहीं मिल रहा है। नमन लूथरा वकालत की पढ़ाई कर रहा है।

बटाला के बैंक कालोनी के रहने वाले नमन लूथरा ने बताया कि उनके नाना-नानी पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं।वे अपनी मां के साथ 2016 में अपने नाना के घर पाकिस्तान लाहौर के समनाबाद गया था। वहां पर उसकी शहनील के साथ मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। उसने अपने परिवार से बात की और परिवार ने शहनील के परिवार से हमारे रिश्ते के बारे में बात की। कुछ मुश्किलों के बाद उन दोनों ने 2016 में सगाई कर ली। इसके बाद पिछले चार वर्ष में शहनील ने नमन लूथरा से शादी करने संबंधी दिसंबर 2021 और मई 2022 में भारत आने के लिए वीजा का आवेदन किया, लेकिन भारत एबेंसी ने वीजा रद कर दिया और कोई कारण भी नहीं बताया।

अब शहनील फिर से वीजा के लिए आवेदन करेगी। नमन लूथरा ने बताया कि वह पाकिस्तान जा सकता है और शादी कर सकता है, लेकिन अगर शहनील को वीजा नहीं मिला तो शहनील भारत नहीं आ सकती। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि शहनील को इस बार वीजा दिया जाए, ताकि वे दोनों शादी कर सकें। नमन लूथरा की मां जोगिता ने कहा कि वह पाकिस्तान के लाहौर से शादी करके भारत आई थीं। हमारा परिवार लाहौर आता-जाता रहता है। उनके बेटे नमन को शहनील से प्यार हो गया। हमने शादी का फैसला किया। हमने वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन शहनील को वीजा नहीं मिला।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.