अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में बम से हड़कंप, विमान अहमदाबाद डायवर्ट

0 329

नई दिल्ली: विमानों में बम की सूचना से हड़कंप का सिलसिला जारी है. विस्तारा के बाद अब आकासा एयर एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है. विमान में बम की सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से आकासा की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है. यह घटना सोमवार सुबह की है. दिल्ली से मुंबई जा रही इस फ्लाइट संख्या QP 171 में 186 पैसेंजर्स सवार हैं.

सूत्रों ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद विमान को मुंबई से पहले ही अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया. सुबह करीब 10.13 बजे इसे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया. यह फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ी थी. एयरपोर्ट पर इस विमान से सभी पैसेंजर्स सुरक्षित उतारे गए. अब फ्लाइट और पैसेंजर्स के सामानों को डॉग स्कॉड द्वारा चेक किया जा रहा है. आकासा एयर ने भी इसकी पुष्टि की है.

इस घटना पर आकासा एयर ने बयान जारी कर कहा, ‘ दिल्ली से मुंबई के लिए आकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP 1719 उड़ान भरी थी. इसमें 186 यात्री, एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे. तभी सिक्योरिटी अलर्ट मिला. सुरक्षा कारणों से प्लेन को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया. कैप्टन ने सभी इमरजेंसी प्रोसीजर का पालन करते हुए सरदार विल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 10.13 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. सभी यात्रियों को प्लेन से उतार दिया गया है और अब सुरक्षा जांच जारी है.’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.