अंबानी फिर बने एशिया सबसे बड़े रईस, अडानी से छीना ताज

0 338

नई दिल्‍ली : अंबानी ने एक बार फिर अपना खोया हुआ रुतबा हासिल कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। तीन दिन पहले ही यह रुतबा उनसे गौतम अडानी ने छीन लिया था। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 94.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 12वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 97.5 अरब डॉलर है।

साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर तक बढ़ने के बाद शुक्रवार को 3 अरब डॉलर से अधिक कम होकर 94.50 अरब डॉलर रह गई। इसका फायदा अंबानी को मिला और उन्होंने अडानी से अपना एशिया और इंडिया के सबसे रईस व्यक्ति का ताज वापस ले लिया।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट की बात करें तो यहां अंबानी का नेटवर्थ 100.9 अरब डॉलर हो गया है। अरबपतियों की इस लिस्ट में भी अंबानी 12वें स्थान पर हैं, लेकिन अडानी केवल 78.2 अरब डॉलर के साथ 16वें पायदान पर हैं।

पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9.66 अरब डॉलर गंवाए हैं। जेफ बेजोस अब तक 6.92 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं और इस मामले में दुनिया में दूसरे अरबपति हैं। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.