वेनेजुएला में राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ी घटना, राष्ट्रपति भवन के पास भीषण गोलीबारी जारी, कई इलाकों में बिजली गुल

0 361

वेनेजुएला की राजधानी काराकस से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रपति भवन और उसके आस-पास के इलाके में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। ड्रोन या हवाई जहाज की आवाजें भी सुनाई देने की खबर है। कुछ इलाकों में बिजली नहीं है। घटनास्थल के बारे में जानकारी सामने आई है कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। स्थिति अब नियंत्रण में है।

घटना में अमेरिका शामिल नहीं: व्हाइट हाउस
इस अचानक हुई गोलीबारी और हवाई गतिविधि के बाद दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिक गईं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने तुरंत बयान जारी कर इस घटना को लेकर कहा कि इमसें अमेरिका शामिल नहीं है। बता दें कि यह घटना 3 जनवरी को अमेरिकी ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के ठीक बाद हुई है। मादुरो इस समय न्यूयॉर्क की जेल में हैं, जबकि वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है।

अमेरिकी हमले में 80 लोगों की मौत
वहीं, वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान और उसके बाद भड़की हिंसा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। ताजा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कम से कम 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों में मुख्य रूप से राष्ट्रपति मादुरो की सुरक्षा में तैनात ‘प्रेसिडेंशियल गार्ड’ के जवान और वेनेजुएला सेना के वे सैनिक शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिकी विशेष बलों की कार्रवाई का विरोध किया था। इसके अलावा, काराकस में हुई भीषण बमबारी और रिहायशी इलाकों के पास चली गोलियों की चपेट में आने से कई आम नागरिकों और कुछ बच्चों की भी जान गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.