भारत के मून मिशन की एक और कामयाबी, अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग

0 312

नई दिल्ली : भारत के मून मिशन ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। चंद्रयान 3 से विक्रम लैंडर अलग हो गया है। अब आगे का सफर इस लैंडर को ही तय करना है। 23 अगस्त को चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने जा रहा है। पिछली गलतियों से इतना सीख लिया गया है कि इस बार सफलता की संभावना काफी ज्यादा है।

इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 की अब तक की यात्रा से पूरी तरह संतुष्ट हैं। बता दें कि गुरुवार को चंद्रयान 3 से लैंडर विक्रम अलग हो गया है। अब अलग होने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल 100 km x 100 km ऑर्बिट में अलग होकर घूमने जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.